Dbraval-deebee

Dbraval-deebee LIFE is amazing ………….! FAMILY content ….! Enjoy the moments………..! Enjoy… Learn…. Enjoy……. Life !

23/07/2026
23/07/2026

Big B

देहावसानप्रो. डॉ. लोपा मेहता, मुंबई के जी.एस. मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थीं, और उन्होंने वहाँ एनाटॉमी विभाग की प्रमुख के...
18/07/2026

देहावसान

प्रो. डॉ. लोपा मेहता, मुंबई के जी.एस. मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थीं, और उन्होंने वहाँ एनाटॉमी विभाग की प्रमुख के रूप में कार्य किया।
७८ वर्ष की उम्र में उन्होंने लिविंग विल (Living Will) बनाई। उसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा —
जब शरीर साथ देना बंद कर देगा, और सुधार की कोई संभावना नहीं रहेगी, तब मुझ पर इलाज न किया जाए।
ना वेंटिलेटर, ना ट्यूब, ना अस्पताल की व्यर्थ भागदौड़।
मेरे अंतिम समय में शांति हो — जहाँ इलाज के ज़ोर से ज़्यादा समझदारी को प्राथमिकता दी जाए।

डॉ. लोपा ने सिर्फ यह दस्तावेज़ ही नहीं लिखा, बल्कि मृत्यु पर एक शोध-पत्र भी प्रकाशित किया। उसमें उन्होंने मृत्यु को एक प्राकृतिक, निश्चित और जैविक प्रक्रिया के रूप में स्पष्ट किया।
उनका तर्क था कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने मृत्यु को कभी एक स्वतंत्र अवधारणा के रूप में देखा ही नहीं। चिकित्सा का आग्रह यह रहा कि मृत्यु हमेशा किसी रोग के कारण ही होती है, और यदि रोग का इलाज हो जाए, तो मृत्यु को टाला जा सकता है।
लेकिन शरीर का विज्ञान इससे कहीं गहरा है।

उनका तर्क है — शरीर कोई हमेशा चलने वाली मशीन नहीं है। यह एक सीमित प्रणाली है, जिसमें एक निश्चित जीवन-ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा किसी टंकी से नहीं आती, बल्कि सूक्ष्म शरीर के माध्यम से आती है।
वही सूक्ष्म शरीर, जिसे हर कोई महसूस करता है, पर देख नहीं सकता। मन, बुद्धि, स्मृति और चेतना — इन सबका सम्मिलन ही यह प्रणाली बनाता है।

यह सूक्ष्म शरीर जीवन-ऊर्जा का प्रवेशद्वार है। यह ऊर्जा पूरे शरीर में फैलती है और शरीर को जीवित रखती है। हृदय की धड़कन, पाचन क्रिया, सोचने की क्षमता — ये सब उसी के आधार पर चलते हैं।
पर यह ऊर्जा असीमित नहीं है। हर शरीर में इसका एक निश्चित स्तर होता है। जैसे किसी यंत्र में लगी हुई फिक्स्ड बैटरी — न बढ़ाई जा सकती है, न घटाई जा सकती है।
"जितनी चाबी भरी राम ने, उतना चले खिलौना" — कुछ वैसा ही।

डॉ. लोपा लिखती हैं, कि जब शरीर की यह ऊर्जा समाप्त हो जाती है, तब सूक्ष्म शरीर देह से अलग हो जाता है। वही क्षण होता है जब शरीर स्थिर हो जाता है, और हम कहते हैं, "प्राण चले गए"।
यह प्रक्रिया न किसी रोग से जुड़ी होती है, न किसी गलती से। यह शरीर की आंतरिक लय है — जो गर्भ में शुरू होती है, और पूरी होकर मृत्यु तक पहुँचती है।
इस ऊर्जा का खर्च हर पल होता है — हर कोशिका, हर अंग अपना जीवनकाल पूरा करता है। और जब पूरे शरीर का "कोटा" समाप्त हो जाता है, तब शरीर शांत हो जाता है।

मृत्यु का क्षण घड़ी से नहीं मापा जा सकता। वह एक जैविक समय होता है — जो हर किसी के लिए अलग होता है।
किसी का जीवन ३५ साल में पूरा होता है, तो किसी का ९० साल में। पर दोनों ही अपनी संपूर्ण यात्रा करते हैं।
अगर हम उसे पराजय या ज़बरदस्ती न मानें, तो कोई भी अधूरा नहीं मरता।

डॉ. लोपा के अनुसार, जब आधुनिक चिकित्सा मृत्यु को टालने का हठ करती है, तब न सिर्फ मरीज़ का शरीर थकता है, बल्कि पूरा परिवार टूट जाता है।
ICU में महीने भर की साँसों की कीमत कभी-कभी जीवन भर की जमा-पूँजी को खत्म कर देती है।
रिश्तेदार कहते रहते हैं — "अभी आशा है", पर मरीज़ का शरीर पहले ही कह चुका होता है — "अब बस"।

इसलिए वे लिखती हैं — "जब मेरी बारी आए, तो बस मुझे KEM अस्पताल ले जाइए। जहाँ मुझे यक़ीन है कि अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं होगा। इलाज के नाम पर कोई दीर्घकालिक कष्ट नहीं दिया जाएगा। मेरे शरीर को रोका नहीं जाएगा — उसे जाने दीजिए।"

पर सवाल यह है — क्या हमने अपने लिए ऐसा कुछ तय किया है?
क्या हमारा परिवार उस इच्छा का सम्मान करेगा? और जो करेंगे, क्या उन्हें समाज में सम्मान मिलेगा?
क्या हमारे अस्पतालों में ऐसी इच्छाओं का सम्मान होता है, या अब भी हर साँस पर बिल बनेगा और हर मृत्यु पर दोष?

यह इतना आसान नहीं है। तर्क और भावना का संतुलन साधना शायद सबसे कठिन कार्य है।
अगर हम मृत्यु को शांत, नियत और शरीर की आंतरिक गति से आई प्रक्रिया मानना सीख जाएँ, तो शायद मृत्यु का भय कम होगा, और डॉक्टरों से हमारी अपेक्षाएँ अधिक यथार्थवादी होंगी।

मेरे अनुसार, मृत्यु से लड़ना बंद करना चाहिए और उससे पहले जीवन के लिए तैयारी करनी चाहिए।
और जब वह क्षण आए — तो शांति से, सम्मान के साथ उसका सामना करना चाहिए।
💐
बुद्ध की भाषा में कहें तो — मृत्यु जीवन की यात्रा का अगला चरण है।
🩷

*डॉ. हिदेकी वाडा, 61 वर्षीय मनोचिकित्सक जो बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ हैं, ने हाल ही में "80 साल की दीवार...
18/07/2026

*डॉ. हिदेकी वाडा, 61 वर्षीय मनोचिकित्सक जो बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ हैं, ने हाल ही में "80 साल की दीवार" नाम से किताब लिखी है।* रिलीज होते ही बिक्री ने रफ्तार पकड़ी — 5 लाख से ज्यादा कॉपी बिक चुकी हैं, और 10 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इस साल जापान में ये बेस्टसेलर बन सकती है।

*डॉ. वाडा की 44 समझदारी भरी बातें, जो पढ़ने और खासकर अपने बुजुर्ग अपनों के साथ शेयर करने लायक हैं:*

1. हर दिन चलते रहें, भले ही धीरे-धीरे।
2. परेशान हों तो गहरी सांस लें और शांत हो जाएं।
3. हल्की-फुल्की कसरत करें ताकि शरीर अकड़े नहीं।
4. गर्मी में AC चला रहे हैं तो खूब पानी पिएं।
5. जरूरत पड़े तो कमर का बेल्ट पहनने में शर्म न करें — ये हमें ज्यादा आज़ादी से चलने-फिरने देते हैं।
6. खूब चबाकर खाने से दिमाग और शरीर दोनों एक्टिव रहते हैं।
7. भूलने की वजह उम्र नहीं, दिमाग का कम इस्तेमाल है।
8. हर समस्या का इलाज ढेर सारी दवाओं से करना जरूरी नहीं।
9. जबरदस्ती ब्लड प्रेशर और शुगर कम करने के पीछे न पड़ें।
10. अकेले होना अकेलापन नहीं है; ये आराम करने का समय भी हो सकता है।
11. आलसी होना सामान्य है, खासकर जब थके हों।
12. अगर सुरक्षित ड्राइव नहीं कर सकते, तो चोट खाने से बेहतर है गाड़ी चलाना बंद कर दें।
13. वो काम करें जो पसंद हों, तनाव देने वाले कामों से बचें।
14. उम्र हो गई है, पर स्वाभाविक इच्छाएं अब भी महसूस हो सकती हैं।
15. सिर्फ घर में न बैठे रहें - बाहर निकलें, ताज़ी हवा लें और दुनिया देखें।
16. जो पसंद हो वो खाएं, बस ज्यादा न खाएं। थोड़ा वजन भी ठीक है।
17. हर काम आराम से और ध्यान से करें।
18. उन लोगों से दूर रहें जो आपको असहज करते हैं।
19. टीवी और मोबाइल के सामने कम समय बिताएं।
20. कभी-कभी बीमारी से जबरदस्ती लड़ने से बेहतर है उसके साथ समझौता कर लेना।
21. "कोई न कोई रास्ता हमेशा होता है" - जब फंसा हुआ महसूस करें तो ये बात हिम्मत दे सकती है।
22. ताजे फल और सब्जियां खाना जरूरी है।
23. नहाना लंबा होना जरूरी नहीं, सिर्फ 10 मिनट काफी हैं।
24. नींद न आए तो जबरदस्ती न करें।
25. जो चीजें आपको खुश करती हैं, वो दिमाग को एक्टिव रखती हैं।
26. मन की बात दबाएं नहीं; जो कहना है कह दें।
27. शुरू में ही एक भरोसेमंद फैमिली डॉक्टर ढूंढ लें।
28. हमेशा झुकना जरूरी नहीं। कभी-कभी "बुरे माता-पिता" बनना भी सेहतमंद है।
29. हमारी राय बदल जाए तो कोई बात नहीं।
30. बुढ़ापे में डिमेंशिया शायद भगवान का हमें शांत करने का तरीका हो।
31. अगर हमने सीखना बंद कर दिया, तो हम बहुत जल्दी बूढ़े हो जाते हैं।
32. सम्मान के पीछे भागने की जरूरत नहीं — जो अभी हमारे पास है वही काफी है।
33. मासूमियत माता-पिता का विशेषाधिकार है।
34. जिंदगी झंझट वाली हो सकती है, पर यही तो इसे दिलचस्प बनाती है।
35. धूप सेंकने से खुशी मिलती है।
36. दूसरों का भला करेंगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा।
37. हर दिन आराम से जिएं।
38. इच्छाएं होना इस बात का संकेत है कि आप अभी जिंदा हैं और प्रेरित हैं।
39. हमेशा सकारात्मक सोचें।
40. राहत की सांस लें; जिंदगी में जल्दी करने की जरूरत नहीं।
41. आप तय करें कि आपको अपनी जिंदगी कैसे जीनी है।
42. जो भी हो रहा है उसे शांत मन से स्वीकार करें।
43. खुशमिजाज लोग आमतौर पर सबको पसंद आते हैं।
44. एक मुस्कान कई आशीर्वाद ला सकती है।

*कृपया इस संदेश को अपने सभी बुजुर्ग साथियों के साथ शेयर करें।* 🙏🏻🚩🕉️🚩🙏🏻

Address

AA PAL
Surat
394510

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dbraval-deebee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category