29/09/2026
डॉ. चंद्र भूषण कुमार, सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। इस जन-कल्याणकारी शिविर का आयोजन ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली तथा ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बसईदारापुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर श्री अजय शर्मा, अपर सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, श्री राकेश कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली; तथा ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बसईदारापुर के डीन ब्रिगेडियर सुशील कुमार कौशिक (सेवानिवृत्त) एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता माथुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रक्तदान हेतु जनभागीदारी एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की।