Bindas News

Bindas News Editor : Mohd. Abad Ansari 9323 0835 554 / 9967 1034 50 Abad Ansari

9323 0835 554 / 9967 1034 50

9022902280

Feeling sad to know this..... No one is ready to accept 500 even railway and buses and also banks are close fot 2 days.....
09/11/2016

Feeling sad to know this.....
No one is ready to accept 500 even railway and buses and also banks are close fot 2 days....
We have to take leave to deposit money....
Is really business or corporate person will any effect because they have their employees for their works how we can survive from this....
What abt swiss bank money.....
Is really ambani would hide money in home.....

09/11/2016

BIG GAME !! Food for thought ??

Did Mukesh Ambhani already knew about this currency change? He invested billions in Jio and made it free till Dec 30th ? Ironic...And now,the currency exchange will only be allowed till Dec 30th? And from Jan 2017 he will start getting returns in all white money!! a real masterstroke by a visionary businessman or a trick by a fraudster...only time will tell..no wonder the Present RBI governor was a financial advisor to Ambani's Reliance group & an inside man..!! Conspiracy Theories!

WHAT A GAME...Hats off !

29/02/2016
http://bindasnewsmumbai.blogspot.in/2016/02/blog-post_29.html?m=1ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पांच ने किया गैंगरेपमुंबईप...
29/02/2016

http://bindasnewsmumbai.blogspot.in/2016/02/blog-post_29.html?m=1

ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पांच ने किया गैंगरेप

मुंबई
पुणे में एक आईटी प्रफेशनल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पांच दोस्तों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उससे रेप किया और फिर उसे बेहोश छोड़कर भाग गए। पीड़िता को सैसून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हिंजवडी आईटी पार्क में काम करने वाली 24 साल की लड़की शनिवार को अपने दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गई थी। वे दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। लड़की के दोस्त ने ही उसे पार्टी के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने कथित रूप से उसके ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिला दी जिससे वह बेहोश हो गई। लड़की के मुताबिक, जब उसे होश आया, तो उसने खुद को पुणे एयरपोर्ट के पास विश्रांतवाड़ी इलाके के एक फ्लैट में पाया।

पीड़िता ने बताया कि नशीली दवा खिलाने के बाद आधी बेहोशी की हालत में उसके दोस्त ने अपने चार साथियों के साथ उससे रेप किया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अभिनय साही, दीपतांशु गुप्ता, देवरत दुबे, अनंत चानर और अभिजीत देवड़े को अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की है।

ब्लॉग पढ़ें:कैसे कह पाती कि बाबा से न चिपकना?

पुलिस अधीक्षक राकेश चवाण ने बताया, 'पीड़िता एक फर्म में पिछले चार साल से काम कर रही है। गिरफ्तार लोगों में से एक अभिनय ने वहां एक महीने पहले ही जॉइन किया था। शनिवार को कंपनी के इवेंट में दोनों ने साथ जाने का फैसला किया था। पीड़िता ने अभिनय को अपनी कार में बिठाया। इवेंट में पहुंचने से पहले उन्होंने ड्रिंक करने का फैसला किया।'

घटना के बाद घर पहुंचने पर पीड़िता के पिता ने उसके देरी से आने की वजह पूछी तो उसने पूरा हाल बयान किया। इसके बाद वह उसे पुलिस स्टेशन ले गए और शिकायत दर्ज कराई।

नागपुर में नाबालिग से रेप
उधर नागपुर में रेप की और शर्मनाक घटना हुई। यहां नवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की को उसके 19 साल के एक दोस्त ने किसी बहाने से मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एक पुराने घर में उससे बलात्कार किया। इस घटना में जो तीन लड़के शामिल बताए जा रहे हैं, वे भी नाबालिग ही हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो नाबालिग दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी अभी फरार है।

https://m.facebook.com/BindasNews/

पैरिस में ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग, दो हमलावर हैं फरारपैरिस :- पैरिस के उत्तरी क्षेत्र में पुलिस के ऐंटि टेर...
18/11/2015

पैरिस में ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग, दो हमलावर हैं फरार

पैरिस :- पैरिस के उत्तरी क्षेत्र में पुलिस के ऐंटि टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की खबर है। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस बीच, इस बात की पुष्टि हो गई है कि पैरिस हमले में नौवां हमलावर भी शामिल था और संभव है कि 26 वर्षीय सालह अब्देसलाम के साथ-साथ एक दूसरा अज्ञात हमलावर भी फरार हो। फ्रांस में पुलिस ने हमलावरों की तलाश करने के लिए कई गिरफ्तारियां की हैं और हथियार जब्त किए है। पुलिस ने आत्मघाती हमला करने वाले तीन हमलावरों में से एक का फोटो भी जारी किया है। जांच से यह पता चला है कि यह व्यक्ति इस साल प्रवेश करने वाले हजारों शरणार्थियों की भीड़ में मिस्र के जरिए यूरोप में घुसा।

पैरिस हमलों की जांच से जुड़े जांचकर्ताओं को एक ऐसा विडियो मिला है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि बार और रेस्तरांओं पर गोलीबारी करने वालों में एक नौवां हमलावर भी शामिल था। यदि विडियो में दिखने वाला व्यक्ति बेल्जियम में पकड़े गए दो संदिग्धों में से एक नहीं है तो एक नहीं दो हमलावर फरार हैं। फ्रांस और बेल्जियम में पुलिस ने अब्देसलाम की तलाश कल तेज कर दी।

पैरिस में शुक्रवार को हुए जनसंहार के बाद फ्रांस और बेल्जियम की पुलिस ने अब्देसलाम की खोज के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है। शुक्रवार के इन हमलों में कम-से-कम 129 लोग मारे गए थे। इन हमलों को फ्रांसीसी इतिहास के सबसे भयावह हमले माना जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि अब्देसलाम पैरिस के 10वें एवं 11वें प्रांतों में स्थित बार और कैफे में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाने के बाद अपने भाई ब्राहिम अब्देसलाम के साथ फरार हो गया था। ब्राहिम ने बाद में खुद को एक बार के बाहर बम से उड़ा लिया था।

जांच से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि विडियो से यह संकेत मिलता है कि रात साढ़े नौ बजे जब ला बोन बियर नामक बार के सामने जब गोलीबारी करके पांच लोगों को मार डाला गया, उस दौरान इस्तेमाल की गई काली सीटों वाली कार में एक तीसरा संदिग्ध भी मौजूद था। यह विडियो दिखाता है कि हमलावरों ने कार से गोलीबारी की। यह कार बाद में पूर्वी पैरिस में मॉन्ट्रियल में मिली थी। इसमें तीन रूसी राइफलें भी मिली थीं। जांच से जुड़े एक अन्य करीबी सूत्र ने बताया कि कार में मौजूद तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी संभावना खारिज नहीं की कि वह संभवत: फरार है।

उधर, फ्रांस और रूसी विमानों ने सीरिया में आईएस के गढ़ रक्का में लगातार तीसरे दिन संगठन के ठिकानों पर हमला किया। फ्रांस और रूस ने आईएस पर निर्ममतापूर्वक हमले करने का संकल्प लिया है। रूसी विमान पर हमले की जिम्मेदारी भी आईएस ने ही ली थी। फ्रांस की पूर्वी भूमध्यसागर में अपने प्रमुख युद्धपोत भेजने की तैयारी के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'फ्रांसीसियों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करना और उनके साथ सहयोगी के तौर पर काम करना जरूरी है।' फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 26 नवंबर को पुतिन के साथ मॉस्को में वार्ता करेंगे। वह इससे दो दिन पहले वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे।

BANDRA, KHAR AUR SANTACRUZ ME GURUWAR SE SHANIVAR TK JALAPURTI THAPMUMBAI :- TAANSA PURV AUR TAANSA PASCHIM PIPE LINE SE...
18/11/2015

BANDRA, KHAR AUR SANTACRUZ ME GURUWAR SE SHANIVAR TK JALAPURTI THAP

MUMBAI :- TAANSA PURV AUR TAANSA PASCHIM PIPE LINE SE HONE WALI JALAPURTI KSHETRON BANDRA, KHAR AUR SANTACRUZ ME GURUWAR 19 NOVEMBER SE SHANIVAR 21 NOVEMBER TAK JALAPURTI NAHI HOGI.

YEH JAANKARI BRIHAN MUMBAI MAHANAGAR PALIKA KE JAL VIBHAAG NE DI HAI. JAL VIBHAAG KA KEHNA HAI KI SAHARA ANCHOR BLOCK SE SKADA CABIN BANDRA TAK 3 JAGHON PAR LINE JODE JAANE AUR 2 JAGHON PAR DOM BITHAYE JAANE KA KAAM KIYA JAYEGA. YEH KARYA GURUWAR KI DOPAHAR 11 BAJE SE SHURU HOKAR SHANIVAR KI SHAAM 3 BAJE TAK CHALEGA, JISKE CHLTE JALAPURTI NAHI HO PAYEGI.

JISKE CHALTE SANTACRUZ PURV, KHAR PURV ROAD, AUR BANDRA ILAKON ME JALAPURTI NAHI HO PAYEGI, PAANI SUPPLY BAND HONE SE BANDRA TERMINUS, KHERWADI, RAILWAY COLONY, AIRPORT HUNGER AUR INDIAN AIR LINES COLONY, KHAR ROAD, SANTACRUZ PURV AUR BANDRA ME JALAPURTI NAHI HOGI.

BMC JAL VIBHAAG AUR "BINDAS NEWS" IS PARISAR KE NIVASIYON SE AAWAHAN KARTA HAI KI WOG PANI KA BACHAKAR UPYOG KARE.

BINDAS NEWS
https://m.facebook.com/BindasNews/

GHATKOPR-VIDYA VIHAR KE BEECH TRAIN SE GIRA YUVAKMUMBAI :- MUMBAI KI LIFE LINE MAANE JAANE WALI LOCAL AB TO LOGO K GHARO...
13/11/2015

GHATKOPR-VIDYA VIHAR KE BEECH TRAIN SE GIRA YUVAK

MUMBAI :- MUMBAI KI LIFE LINE MAANE JAANE WALI LOCAL AB TO LOGO K GHARO K CHIRAG BHUJANE KA EK ZARIYA BANTI JA RAHI HAI ISI TARAH DINANK 12/12/2015 KI SHAAM 5 BAJE K WAQT MUMBRA SE APNE DOSTO SE MILKAR AA RAHE NIZAM LOCAL TRAIN KE HAADSE KI CHAPET ME AA GAYE AUR CHALTI TRAIN SE GHATKOPAR-VIDYA VIHAR K BEECH GIR GAYE JIS HAADSE ME WO GAMBHIR ROOP SE GHAYAL HO GAYE.

GHATNA GHATNE K BAAD RAILWAY POLICE GHATNA STHAL PAR PAHUCHI AUR RAILWAY KARMCHARIYO KI MADAD SE USE RAJAWADI HOSPITAL PAHUCHAYA GAYA PIDIT GAMBHIR STITHI KO DEKHTE HUYE RAJAWADI HOSPITAL KE DOCTRON DWARA PRATHMIK UPCHAAR KARNE K BAAD USSE SION HOSPITAL HASTANANTRIT KAR DIYA.

BATA DE NIZAM KA PARIVAR GAON ME REHTA HAI NIZAM KE KURLA KE BHARTIYA NAGAR REHNE WALE DOSTO NE RAJAWADI SE SION HOSPITAL LE GAYE AUR UPCHAAR HERU ADMIT KARWAYA GAMBHIR STITHI KO DEKHTE HUYE DOCTRON DWARA UPCHAAR KIYA JA RAHA HI

BINDAS NEWS
https://m.facebook.com/BindasNews/

बुरे दिन: किसानों की खुदकुशी में रेकॉर्ड बढ़ोतरीपुणे महाराष्ट्र में इस साल सितंबर के अंत तक 2,016 किसानों की आत्महत्या क...
12/11/2015

बुरे दिन: किसानों की खुदकुशी में रेकॉर्ड बढ़ोतरी

पुणे

महाराष्ट्र में इस साल सितंबर के अंत तक 2,016 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए। आंकड़े बताते हैं कि 2015 पिछले पांच सालों में पहला ऐसा साल है, जब सबसे ज्यादा किसानों ने खुदकुशी की। राज्य सरकार ने इस आपदा पर नियंत्रण पाने के लिए एक विशेष मिशन भी शुरू किया, लेकिन कृषि विशेषज्ञ और किसान नेताओं ने इस मुद्दे पर एक गहन अध्य्यन की मांग की है।

जब किसानों की खुदकुशी का मुद्दा उठता है तो महाराष्ट्र का नाम सबसे पहले आता है। पिछले कुछ वर्षों में इसी राज्य के किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या की है। लगातार पड़ने वाला सूखा, खराब फसल, कृषि उत्पादों की सही कीमत न मिलना इत्यादि कुछ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से किसान अपनी जान देने को मजबूर हो गए।

2009 में महाराष्ट्र मे किसानों की आत्महत्या के 1,600 मामले सामने आए थे। 2010 में यह आंकड़ा 1,740 तक पहुंच गया। अगले तीन वर्षों में महाराष्ट्र में अच्छी बरसात हुई और आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या में कमी दर्ज की गई। 2011 में इस राज्य के 1,495 किसानों ने खुदकुशी की थी। 2012 और 2013 में क्रमश: 1,467 और 1,298 किसानों ने खुदकुशी की थी।

2014 में महाराष्ट्र में हालात बहुत बुरे हो गए, जब 1,949 किसानों ने मौत को गले लगा लिया और इस साल यह आंकड़ा सितंबर में ही दो हजार के पार पहुंच चुका है। सितंबर के अंत तक 2,016 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। ये आंकड़े खुद राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा इलाकों में ही सर्वाधिक किसानों ने खुदकुशी की है।

इस साल सितंबर तक विदर्भ में 1,010 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए और मराठवाड़ा में 695 मामले दर्ज किए गए। इन दोनों क्षेत्रों के अंतर्गत 19 जिले आते हैं। यवतमाल, उस्मानाबाद और बीड में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। आकड़ों के मुताबिक इस साल सबसे ज्यादा आत्महत्या मार्च, अप्रैल और मई के महीने में की गईं। अगस्त और सितंबर महीने में भी कई किसानों ने हार कर मौत को चुन लिया।

महाराष्ट्र के एक राजनीतिक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के सांसद राजू शेट्टी कहते हैं कि ऐसा पिछले साल और इस साल फसल कम रहने की वजह से हुआ। वह कहते हैं, 'पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र को कई बार सूखे और बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा। इस साल की शुरुआत में बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को बहुत फसल खराब हो गई। बारिश ने रबी की फसल बर्बाद कर दी और राज्य सरकार द्वारा कोई प्रबंध न किए जाने की वजह से मई में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली।'

शेट्टी के मुताबिक मॉनसून किसानों के लिहाज से अच्छी तरह शुरू हुआ था और किसानों ने खूब बीज बोए थे, लेकिन बाद में बारिश में आई भारी कमी की वजह से राज्य की 20 लाख हेक्टेयर जमीन पर दोबारा बुवाई करनी पड़ी। किसानों की आत्महत्या का दूसरा दौर अगस्त में शुरू हुआ, जब मॉनसून आया, लेकिन किसानों के लिहाज से पर्याप्त बारिश नहीं हुई। इससे किसान बुरी तरह टूट गए।

खेती के संकट के निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन के हेड ऐक्टिविस्ट किशोर तिवारी कहते हैं, 'यह समस्या इसलिए बहुत ज्यादा बढ़ गई, क्योंकि पिछले 15 वर्षों में इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस सरकारी तंत्र से इस क्षेत्र में बेहतर काम करने की अपेक्षा थी, वह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था।'

बिंदास न्यूज
https://m.facebook.com/BindasNews/

दीवाली की आतिशबाजी के बीच दबी रह गई आदिवासियों की आह!विजय कुमार सिंह, भिवंडी दीवाली के अवसर पर एक तरफ जहां शहरों में पटा...
12/11/2015

दीवाली की आतिशबाजी के बीच दबी रह गई आदिवासियों की आह!

विजय कुमार सिंह, भिवंडी दीवाली के अवसर पर एक तरफ जहां शहरों में पटाखों एवं मिठाइयों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही, वहीं ठाणे व पालघर के आदिवासी ग्रामीण इलाके के हजारों कुपोषित बच्चे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। दीवाली के मौके पर आतिशबाजी की आवाज में उनकी आह दबकर रह गई।

कुपोषण से होने वाली मौतों का सिलसिला जहां पिछले 68 सालों से जारी है, वहीं राज्य सरकार द्वारा कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए चलाया जा रहा ग्राम बाल विकास स्वास्थ्य केंद्र फंड न मिलने के कारण बंद कर दिया गया है। श्रमजीवी संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक पंडित ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को पुनः चालू करने की मांग की है। 23 साल बाद भी समस्या जस की तस साल 1992-93 में जव्हार तालुका में कुपोषण और भुखमरी के कारण एक ही हफ्ते में 125 से भी अधिक आदिवासी बच्चों की मौत हो गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री सुधाकर राव नाईक ने वहां का दौरा कर कुपोषण के शिकार बच्चों का जायजा लिया था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए आदिवासी दुर्गम इलाकों के मां व बच्चों के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं। हर साल 2 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी पास किया, लेकिन 23 साल बाद भी आदिवासियों के हालात में कोई बदलाव नहीं आया। विकास मंत्री भी आदिवासी, फिर भी पुकार रही अनसुनी श्रमजीवी संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक पंडित ने बताया कि पिछले 30-35 सालों से आदिवासी इलाकों में कुपोषण एवं भुखमरी से होने वाली मृत्यु की घटनाएं बार-बार हुई हैं। विभिन्न संगठनों की तरफ से कुपोषण एवं बाल मृत्यु की शिकायतें भी सरकार के पास भेजी जाती रही हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी की सरकार में राजेंद्र गावित और वर्तमान बीजेपी-शिवसेना सरकार में आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, दोनों ही पालघर रहिवासी और जन्म से आदिवासी हैं।

आदिवासियों का दुर्भाग्य यह है कि उन्हीं के बीच का व्यक्ति आदिवासी विकास मंत्री होने के बावजूद उनमें कुपोषण तथा बाल मृत्यु का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस समय ठाणे जिले के आदिवासी इलाकों में जहां 156 बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, वहीं पालघर में 5162 बच्चे कुपोषण से ग्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार द्वारा ग्राम बाल विकास स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा फंड न देने के कारण राज्य सरकार द्वारा उसे बंद कर दिया गया है। हजारों करोड़ों खर्चे, पर नहीं मिली सुविधा हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद आदिवासियों को रोजगार, इलाज, शिक्षा तथा खाद्य सामग्री की कोई सुविधा नहीं दी गई है। जीविका का कोई साधन न होने के कारण बाजार से महंगा अनाज खरीद नहीं सकते हैं। आश्रम विद्यालयों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की घटनाएं प्रायः सामने आती हैं। आदिवासी विकास मंत्री जिस आदिवासी बहुल्य इलाके में स्वयं रहते हैं, वहीं पर लगभग 1.5 हजार बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। आदिवासियों की तरक्की के लिए इतने बड़े पैमाने पर पैसा खर्च करने के बावजूद आदिवासी बच्चे मर रहे हैं।

बिंदास न्यूज
https://m.facebook.com/BindasNews/

BJP सांसद भोला सिंह ने कहा : घमंड के कारण हुई पार्टी की हारपटना। बेगूसराय से बीजेपी के सांसद भोला सिंह ने पार्टी की रणनी...
12/11/2015

BJP सांसद भोला सिंह ने कहा : घमंड के कारण हुई पार्टी की हार

पटना। बेगूसराय से बीजेपी के सांसद भोला सिंह ने पार्टी की रणनीति को हार का कारण बताते हुए कहा है कि लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद पार्टी को यह अभिमान हो गया था कि बिहार का चुनाव जीतना बस बाएं हाथ का खेल है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी यह भूल गई थी कि लोकसभा का चुनाव जीतने में सहयोगी दलों की भी भूमिका रही थी । इसमें ही मदांध होकर पार्टी ने बिहार मे भी रणनीति बनाई और अपना वर्चस्व कायम कर प्रचार में केवल खुद के नेताओं को तवज्जो देती रही। एेसे लोगों को टिकट दिया गया जो इसके लायक नहीं थे। बिहार में पार्टी अपनी जीत आसान समझती रही।

भोला सिंह ने कहा कि इस चुनाव में स्थानीय नेताओं, वरिष्ठ लोगों और कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी गई, जिसके कारण पार्टी की शर्मनाक पराजय हुई। बिहार मे जो रणनीति अपनाई गई, वो बिल्कुल बेबुनियाद थी। एेसी रणनीति से हार निश्चित थी।

कहा, जो लोग सही बात कहते, मार्गदर्शन करते, वे लोग पीछे रह गए और जो लोग बिहार को समझ नहीं पाए, बिहार की जनता का मन नहीं जानते थे, उन्हें तरजीह दी गई। इसका परिणाम सामने है। कहा कि जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए जगह बनाने में थे, उन लोगों को टिकट दिया गया और जो लोग चुनाव जीत सकते थे, उन्हें मौका नहीं दिया गया।

भाेला सिंह ने कहा कि पार्टी की हार के लिए यहां सबसे बड़ी बात यही रही कि यहांं के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दिया गया। एक बार भी उनसे राय नही मांगी गई। मैं यहां पार्टी का वरिष्ठ नेता हूं। किसी ने मुझसे राय तक नहीं मांगी। एक बार फोन करके मुझसे पूछा तक नहीं गया।

यहां राष्ट्रीय स्तर से ही चुनाव प्रचार, सीट बंटवारा सबकुछ तय किया गया। साथ ही बेवजह की बयानबाजी की गई। इस चुनाव में मंडल और कमंडल की बात की गई। इस मंडल और कमंडल की लड़ाई में जो सही बात जनता के सामने आनी चाहिए थी, वो आई नहीं। जो इस मुद्दे को लेकर जनता को समझा सका, वो जीत गया।

बिंदास न्यूज
https://m.facebook.com/BindasNews/

Address

Nagpur
440034

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bindas News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bindas News:

Share