19/03/2018
शेयर्स की कीमतों में थोडा सच होता है, थोडा अर्धसत्य, थोडा अफवाह तो थोडा स्पेकुलेशन, और इन सब के आधार पे शेयर्स की डिमांड और सप्लाई निर्धारित होती रहती है, नवरात्रि में नारियल की डिमांड बढ़ेगी तो जाहिर है कीमत भी बढ़ेगी, और जैसे जैसे डिमांड कम होती जाएगी, वैसे वैसे कीमत भी ठंडी होती जाएगी, नवरात्रि को ध्यान में रख कर अगर आप पहले से नारियल स्टॉक करते है और नवरात्रि में बेचते है तो आप मुनाफे में है , लेकिन नवरात्रि के भाव को ध्यान में रख के अगर आप गिरते बाजार में नवरात्रि के बचे हुए नारियल लेते है, तो यकीन मानिए आप किसी भी टर्म में लाभ नहीं ले पायेगे
अपने हाथो में एक हरा नारियल लेकर जरा उसको कान के पास रख के हिलाइए, और महसूस करिए के उसमे पानी कितना है और हवा कितनी, बगैर हवा के कोई नारियल हो ही नहीं सकता, लेकिन जितनी कम हवा होगी उतना ही वो कम हलचल करेगा और भारीपने के साथ वाली हलचल होगी थोड़े शब्दों में आपके हाथो के हिलने की गति से कम तेज हलचल दिखेगी ज्यादा पानी और कम हवा वाले में , जबकि जिस नारियल में पानी कम होगा और हवा ज्यादा वो भी कम हलचल करेगे लेकिन वो हलचल चंचलता वाली होगी , याने आपके हाथो की गति से ज्यादा तेज होगी नारियल के पानी के हिलने की गति
अगर कोई आपसे ये कहे के इस नारियल में हवा है ही नहीं इसीलिए इसमें कोई हलचल नहीं मिल रही तो यकीन मानिए आप ठगे जा रहे है, बगैर हवा के कोई नारियल हो ही नहीं सकता , वो नारियल सूख चूका है उसमे कोई पानी नहीं है, चाहे वो झुनझुनवाला ही क्यों न ले , वो नारियल अब कोंयरमेट के लिए ही इस्तेमाल होगा , पानी नहीं निकलने वाला उस से,
अपने नारियल लीजिये, उसमे से कुछ को फोड़ के पानी निकल कर संतृप्त हो जाइए, के हाँ इसमें पानी है और मीठा भी है , फिर आराम करिए, बिना टेस्ट किये हुए अगर आपने नारियल केवल इस भरोसे पे रख दिया के ये हमारे विश्वनीय व्यक्ति ने कहा था , तो फिर आपके नारियल सूखे हुए ही निकलने वाले है, याने आपने जिन शेयर्स को खरीदा है , उसमे ३ हप्ते में कम से कम एक बार आंशिक सेल करिए, और एक तिमार्ही में दूसरी बार ताकि आपका भरोसा एसिड टेस्ट पे खरा साबित हो जाये के आपका चयन गलत नहीं रहा, मुनाफा भले ही ५% का ही हो लेकिन आपने गलत कीमतों पे नहीं लिया, ....... अगर आपको एक तिमाही में अपने किये गए सौदे पे शक होने लगे याने के नारियल में पानी नहीं आ रहा तो अगले नवरात्रि में इसको किसी थोक व्यापारी के हाथो निपटा दीजिये , वैसे भी नवरात्रि के नारियल में पानी कम देखे जाते है
आपके नारियल का पानी चेक करने का फैसला आपके हाथो में है , उपर की हरियाली से पानी होना कन्फर्म नहीं हो सकता, इसको अवश्य ध्यान में रखिये