31/08/2026
SIP का असली HACK: Best Fund नहीं, Best Behaviour
जब कोई निवेशक SIP शुरू करने की सोचता है, तो सबसे पहला सवाल अक्सर यही होता है:
“कौन-सा Fund सबसे अच्छा है?”
और सच कहें तो यह सवाल गलत भी नहीं है। आखिर हर कोई चाहता है कि उसका पैसा सबसे अच्छे Fund में जाए और उसे सबसे अच्छे returns मिलें।
लेकिन समस्या यह है कि आज का सबसे अच्छा performing fund, जरूरी नहीं कि आने वाले वर्षों में भी सबसे अच्छा perform करे।
Mutual Fund में कई categories में कई schemes होती हैं। हर साल performance बदलती रहती है। कभी कोई fund आगे निकल जाता है, तो अगले कुछ वर्षों में कोई दूसरा fund बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
इसलिए अगर आपका पूरा focus सिर्फ “सबसे ज्यादा return देने वाला fund कौन-सा है?” पर रहेगा, तो आप हर कुछ समय बाद अपना fund बदलने की गलती कर सकते हैं।
और यहीं SIP का असली फायदा सामने आता है।
मान लीजिए आपने एक suitable Flexi Cap Fund चुना, आपके goal और risk profile के हिसाब से। अब आपका काम हर महीने यह देखना नहीं है कि कोई दूसरा fund 1-2% ज्यादा return दे रहा है या नहीं।
आपका असली काम है:
अपनी SIP को discipline के साथ जारी रखना।
Income बढ़े तो SIP बढ़ाना।
समय मिले तो investment को ज्यादा समय देना।
Market गिर जाए तो घबराकर SIP बंद न करना।
और सबसे जरूरी, हर साल अपने portfolio की समीक्षा करना और जरूरत पड़ने पर ही बदलाव करना।
*क्योंकि एक investor के तौर पर आप CAGR को control नहीं कर सकते।*
*Market अगले 10 साल में कितना return देगा, यह आपके हाथ में नहीं है।*
*बाजार के उतार चढ़ाव से विचलित नहीं होना हैँ बस डेट रहना हैँ*
*लेकिन दो चीजें काफी हद तक आपके control में हैं*
*आप कितना invest करते हैं और कितने लंबे समय तक invested रहते हैं।*
*यही वजह है कि मैं हमेशा कहता हूं:*
*“Best Fund खोजने से ज्यादा जरूरी है, एक अच्छा investment process बनाना।”*
*₹5,000 की SIP करने वाला व्यक्ति अगर हर साल fund बदलता रहे, market गिरने पर SIP रोक दे और returns के पीछे भागता रहे, तो सिर्फ अच्छा fund चुन लेना उसके लिए पर्याप्त नहीं होगा।*
*वहीं एक investor अगर धीरे-धीरे SIP बढ़ाता है, लंबे समय तक invested रहता है और market के उतार-चढ़ाव के बीच discipline बनाए रखता है, तो compounding को अपना काम करने का बेह