Financial Planner

Directions

Financial Planner मैं विजय बिहारी विश्वकर्मा भारतीय जीवन बीमा निगम मैं एक इंश्योरेंस एडवाइजर के पद पर कार्यरत हूं

07/09/2026

*सरयू घाट पर दो नाबालिग बहनों की डूबने से मृत्यु के प्रकरण में पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये की राहत सहायता*

*जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई 8 लाख रुपये की राहत सहायता*

*गोण्डा, 07 सितम्बर, 2026*। जनपद गोण्डा के तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम भौरीगंज, परगना ग्वारिच स्थित सरयू घाट पर दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को एक अत्यंत दुःखद घटना में दो नाबालिग सगी बहनों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान सुप्रिया पुत्री अरुण कुमार तिवारी, उम्र 15 वर्ष, निवासी राजापुर (बड्डू पुरवा) तथा सुहानी पुत्री अरुण कुमार तिवारी, उम्र 13 वर्ष, निवासी राजापुर (बड्डू पुरवा) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की गई। जिलाधिकारी, गोण्डा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित कर शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैवीय आपदा/दुर्घटना से प्रभावित पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाने वाली राहत सहायता के अंतर्गत जिलाधिकारी, गोण्डा के निर्देशानुसार दोनों मृतक बालिकाओं के परिवार को कुल 8 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। यह धनराशि घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई, जिससे परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा अथवा दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत सहायता समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा राहत सहायता की प्रक्रिया को त्वरित गति से पूर्ण करते हुए पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से भी नदी एवं घाटों पर विशेष सावधानी बरतने तथा बच्चों को जलाशयों एवं नदियों के निकट अकेले न जाने देने की अपील की गई है।

28/08/2026

🎂 28 अगस्त 2026 जन्मदिन के अवसर पर टीम के साथ SP अभिषेक जी से औपचारिक मुलाकात, रक्षाबंधन पर्व की भी दी हार्दिक शुभकामनाएं

#जन्मदिन_की_शुभकामनाएं #रक्षाबंधन िषेक #औपचारिक_मुलाकात #विजय_बिहारी_विश्वकर्मा #पत्रकारिता

🇮🇳 जन्मदिन विशेष — दिल से आभार 🙏🎂समस्त देशवासियों को मेरे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।इस विशेष दिन पर देश के समस्त सम्...
27/08/2026

🇮🇳 जन्मदिन विशेष — दिल से आभार 🙏🎂
समस्त देशवासियों को मेरे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस विशेष दिन पर देश के समस्त सम्मानित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार साथी, मित्रगण तथा सभी भाई-बहनों को मेरा सादर प्रणाम एवं हृदय से आभार।
✍️
“उम्र का एक और सफर आज मुकाम पर आया है,
आप सबके प्यार ने जीवन को और खूबसूरत बनाया है।
कलम रहे सच्ची, खबर रहे निष्पक्ष और आवाज़ रहे बुलंद,
जनता के हित में लिखता रहूं—यही है मेरा संकल्प प्रचंड।”
मैं विजय बिहारी विश्वकर्मा
देवी पाटन मंडल ब्यूरो चीफ | निष्पक्ष पत्रकार | LIC Financial Planner
कलम मेरी ताकत है, सच मेरी पहचान है।
आप सभी का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। 🙏❤️
🎂 28 अगस्त 2026 — जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मुझे आप सभी के आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हों।
निडर • निष्पक्ष • बेबाक
कलम बोलती है… और सच अपनी पहचान बनाता है। ✍️🇮🇳
#विजयबिहारीविश्वकर्मा #निष्पक्षपत्रकार #पत्रकारिता #कलमबोलतीहै #देवीपाटनमंडल

हम वो नहीं जो हालात से डर जाएँ,हम वो हैं जो हालात बदल जाएँ।ज़माना चाहे जितनी ठोकरें दे,हम हर ठोकर को अपनी पहचान बना जाएँ...
04/08/2026

हम वो नहीं जो हालात से डर जाएँ,
हम वो हैं जो हालात बदल जाएँ।
ज़माना चाहे जितनी ठोकरें दे,
हम हर ठोकर को अपनी पहचान बना जाएँ।

कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं, दोस्ती उनमें सबसे खास होती है।
02/08/2026

कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं, दोस्ती उनमें सबसे खास होती है।

07/06/2026

*आवश्यक सूचना*
-------------------------

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा हेतु जनपद में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसके लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 15 केन्द्राध्यक्ष एवं 15 सहायक केन्द्राध्यक्ष तैनात किए गए हैं।

यह परीक्षा दिनाँकः 08 जून 2026, 09 जून 2026 तथा 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 3:00 से सांय 5:00 बजे तक संपन्न होगी। इस परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा फोर्स की व्यवस्था की गई है।

इस परीक्षा में कुल 36144 परीक्षार्थी में प्रतिभाग करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा में जिन-जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है और वह बिना किसी पूर्व सूचना अथवा बिना किसी कारण के परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

05/06/2026

🚨 गोंडा के इंडियन बैंक में ग्राहक परेशान! 🚨
"लंच के नाम पर एक घंटे का ताला? RBI नियमों की खुली अवहेलना!"

Address

Tarabganj
Gonda
271309

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Financial Planner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share