Investa Orbit

Directions Website Contact the business

Investa Orbit Invest . Orbit . Grow
Note :
(1) I AM NOT A SEBI REGISTERED ANALYST. (2) ALL INFORMATION POSTED HERE ARE FOR EDUCATIONAL PURPOSES ONLY. Pls kindly co-operate.

(3) WE ARE NOT RESPONSIBLE FOR YOUR LOSS OR PROFIT. PLEASE CONSULT YOUR FINANCIAL ADVISOR BEFORE TAKING ANY TRADE. SEBI SOCIAL MEDIA MANDATE
MANDATORY DISCLAIMER AS REQUIRED BY SEBI=

KIND ATTENTION TO ALL MEMBERS. Disclaimer from Admins as per SEBI norms:
Equity Investment are subject to 100% market risks. Refer your financial consultant advice before Investing. This group is only for Educational and Learning, Knowledge Purposes. Admins have no responsibility for your intended decision & financial losses. Keep calculated & always analyzed your cash position and risk bearing capacity before following msg of our group postings. Stock market investments are VERY RISKY and being part of this group, you agree that you understand the Market risks involved. Profits and Losses are part of Share market. Kindly understand and act wisely. All member pls follow guidelines as applicable even in past too. Now SEBI is more strict about their actions. Disclaimer/ disclosure
***
👉This group does not provide any tips/recommendations/advice.
👉All updates/posts/discussions are only for education and learning purpose.
👉Do Consult your financial advisor before taking trades or investment decisions.
👉Group Admins or Members are not responsible for any financial losses.
👉Disclaimer/disclosure/terms and conditions applicable to all members of this channel. We are not sebi registered. All the posts are for education and learning purpose only.

Target 1 Achieved...half booked..half trailing... half on cost...check t.me/investaorbit
23/09/2026

Target 1 Achieved...
half booked..
half trailing... half on cost...
check t.me/investaorbit







For More updates Follow my Telegram
t.me/investaorbit



Buy - above 86450
for Targets/SL check my Telegram - https://t.me/investaorbit/1948

for more updates Follow my Telegram Channel





22/09/2026

For More updates Follow my Telegram
t.me/investaorbit



Buy - above 86450
for Targets/SL check my Telegram - https://t.me/investaorbit/1948

for more updates Follow my Telegram Channel





"भाई, ये क्रिप्टो आखिर कौन सी बला है?" 😎🪙21 दिन में पैसा डबल या स्कैम?"जैसा कि आपको जानकारी है कि   Currency पर मैंने एक...
22/09/2026

"भाई, ये क्रिप्टो आखिर कौन सी बला है?" 😎🪙
21 दिन में पैसा डबल या स्कैम?"
जैसा कि आपको जानकारी है कि Currency पर मैंने एक पोस्ट सीरीज शुरू की है...जिसमें आप बिल्कुल बेसिक से सीखेंगे कि Crypto Currency क्या होती है, कैसे काम करती है...कैसे हम इसमें Trade कर सकते हैं ...?
इस सीरीज की पहली पोस्ट में मैंने Money का इतिहास बताया था.... जिसने यह miss कर दी है उनके लिए इस पोस्ट का लिंक कमेंट बॉक्स में है...
आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं...

तो अब आगे बढ़ते हैं.. इसी कड़ी में पोस्ट - 2
इसमें आज समझेंगे - Crypto Currency क्या है ..

टॉपिक 2 — "क्रिप्टोकरेंसी क्या है और यह पारंपरिक पैसे (Fiat Money) से कैसे अलग है?"
पिछली पोस्ट में हमने समझा कि हम टमाटर के बदले सामान लेने वाले दौर से UPI तक कैसे पहुँचे। आज समझेंगे कि क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) क्या है और यह हमारे जेब वाले 'गांधी छाप' रुपये से कैसे अलग है?

1️⃣ क्रिप्टोकरेंसी क्या है?
सरल शब्दों में कहें तो क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल/वर्चुअल पैसा है, जिसे आप छू नहीं सकते (न वॉलेट में रख सकते हैं, न ही तकिए के नीचे दबा सकते हैं)। यह पूरी तरह से इंटरनेट पर कोड (Code) और गणित के रूप में रहती है।
जैसे आप फ्री फायर या PUBG/BGMI खेलते हैं? उसमें जो 'Diamonds' या 'UC' होते हैं, उनसे आप स्किन या गन खरीदते हैं ना? क्रिप्टो भी कुछ-कुछ वैसा ही डिजिटल पैसा है—लेकिन फर्क यह है कि PUBG के UC से आप असली दुनिया में समोसा नहीं खरीद सकते, जबकि क्रिप्टो से खरीद सकते हैं! 😂

2️⃣ क्रिप्टो और हमारे 'रुपये' (Fiat Money) में क्या अंतर है?
हमारे कागजी नोटों और बैंक बैलेंस को अर्थशास्त्र की भाषा में Fiat Currency कहते हैं। आइए दोनों का मुकाबला देखते हैं:

🟢 1. कंट्रोल किसके पास है? (Centralized vs Decentralized)
रुपया/डॉलर: इसे सरकार और RBI कंट्रोल करते हैं। अगर RBI चाहे तो रातों-रात 500-1000 के नोट बंद कर सकती है (याद है न 8 नवंबर 2016 की रात? 😜)

क्रिप्टो: इस पर किसी राजा, मंत्री, बैंक या देश का राज नहीं चलता। यह एक नेटवर्क पर चलती है जिसे Decentralized (विकेंद्रीकृत) कहते हैं। कोई अकेला बंदा इसे रातों-रात बंद या बैन नहीं कर सकता।

🟢 2. छपाई की लिमिट (Unlimited vs Limited)
रुपया/डॉलर: सरकार जब चाहे और जितने चाहे नए नोट छाप सकती है। (लेकिन ज्यादा नोट छापने से महंगाई बढ़ती है!)

क्रिप्टो (जैसे बिटकॉइन): बिटकॉइन की सप्लाई फिक्स है—सिर्फ 2.1 करोड़ (21 Million) बिटकॉइन ही बन सकते हैं। न एक कम, न एक ज्यादा! इसीलिए इसे 'डिजिटल सोना' भी कहते हैं।

🟢 3. लेन-देन की आजादी (No Boundaries)
रुपया: अगर आपको अमेरिका में अपने दोस्त को 50,000 रुपये भेजने हों, तो बैंक का चक्कर काटो, भारी इंटरनेशनल चार्ज दो, और 3-4 दिन का इंतज़ार करो।

क्रिप्टो: आप रात के 2 बजे भी क्रिप्टो से अमेरिका, जापान या अपने पड़ोसी शर्मा जी को 2 मिनट में बिना किसी बैंक के पैसे भेज सकते हैं!
क्रिप्टो कोई जादू या सट्टा नहीं है, यह इंटरनेट के जमाने का नया पैसा है जिसका कंट्रोल किसी एक इंसान या बैंक के पास नहीं है!

अगली पोस्ट (Part 3) में हम समझेंगे कि "Decentralization क्या होता है और ब्लॉकचेन कैसे काम करती है?" (गोला बनाकर समोसे बाँटने वाले उदाहरण के साथ! 😉)

👇 कमेंट्स में बताइए: क्या आपको लगता है कि आने वाले समय में प्लास्टिक कार्ड्स और कैश पूरी तरह गायब हो जाएंगे?
अपनी राय अवश्य दें!
अगर आप क्रिप्टो को सही और सुरक्षित तरीके से समझना चाहते हैं, तो इस सीरीज से जुड़े रहें।
हमसे जुड़े रहने के लिए हमें follow करें| हमारे पेज का लिंक कमेंट में है|

👇 आपके मन में क्रिप्टो को लेकर सबसे बड़ा सवाल या डाउट क्या है? कमेंट में लिखकर बताइए, अगली पोस्ट्स में उन्हें जरूर शामिल करेंगे!
लाइक और शेयर करें अपने उन दोस्तों के साथ जो क्रिप्टो सीखना चाहते हैं! 🔔







22/09/2026

...

My ....

Buy ...

For proper Entry & Exit

Join my Telegram

t.me/investaorbit




14/09/2026











14/09/2026


#श्रीगणेशचतुर्थी


#गणपतिबप्पा

जैसा कि मैंने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था कि     पर एक पोस्ट सीरीज शुरू हो रही है तो इसी कड़ी में आज पहली पोस्ट -   का इत...
27/08/2026

जैसा कि मैंने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था कि पर एक पोस्ट सीरीज शुरू हो रही है तो इसी कड़ी में आज पहली पोस्ट -
का इतिहास (History & Evolution of Money)
दोस्तों! सबसे पहले एक सिंपल सा सवाल... मान लीजिए आपके पास बहुत सारा सोना है पर आपको जोर की भूख लगी है और सामने समोसे वाला खड़ा है। आप उसे सोने का एक टुकड़ा देकर 20 रुपये का समोसा मांगोगे?
वो तो खुश हो जाएगा, पर आपका तो नुकसान हो गया न!
आज हम यही समझने वाले हैं कि हम लोग आखिर 'समोसे के बदले सोने का टुकड़ा' देने वाले दौर से निकलकर 'QR कोड स्कैन करके 20 रुपये पे करने वाले दौर तक कैसे पहुँचे!
चलिए, पैसों की इस टाइम ट्रैवल राइड पर चलते हैं-
टाइम 1: वस्तु विनिमय प्रणाली (Barter System) — "तेरा चावल, मेरा टमाटर"
हजारों साल पहले पैसे नाम की कोई चीज नहीं होती थी। तब चलता था Barter System (वस्तु विनिमय)।
यानी सामान के बदले सामान।
उदाहरण के लिए मान लीजिए रमेश के पास 10 किलो गेहूं हैं और उसे एक जोड़ी जूते चाहिए। अब रमेश गाँव में घूम-घूमकर ऐसे मोची को ढूंढेगा जिसके पास जूते हों और मोची को जूतों के बदले गेहूं नहीं, सिर्फ चावल ही चाहिए हों तो??
सोचो अगर मोची कहे—'भाई मुझे तो गेहूं नहीं, चावल चाहिए!'
अब रमेश क्या करे?
पहले चावल ढूंढे, फिर मोची के पास जाए? और अगर तब तक गेहूं रखे-रखे सड़ गए तो?
यानी Barter System में दो बड़ी दिक्कतें थीं:
Double Coincidence of Wants: दोनों तरफ जरुरत मैच होनी चाहिए (जो बहुत मुश्किल था)।
Value and Storage Issue: आप टमाटर या दूध को 6 महीने तक बचाकर नहीं रख सकते कि बाद में गाड़ी खरीदेंगे!
*********
टाइम 2: कमोडिटी और धातु के सिक्के (Commodity & Metallic Money) — "भारी जेब, फटी पैंट"
लोग परेशान हो गए तो उन्होंने ऐसी चीजें चुनीं जो सड़ती नहीं थीं— जैसे सीपियाँ (Cowry shells), नमक और फिर आए सोने और चांदी के सिक्के।
फिर राजा-महाराजाओं ने सिक्कों पर अपनी फोटो छापना शुरू कर दिया।
अब वैल्यू फिक्स हो गई कि 1 सोने का सिक्का = 1 बकरी।
इसमें भी समस्या थी : सोचो..आपको गाँव में एक नया मकान खरीदना है। उसके लिए आपको 50 किलो तांबे के सिक्के ले जाने पड़ेंगे! जेब में सिक्के डालकर चलोगे तो सामान बिके न बिके, आपकी पैंट जरुर नीचे गिर जाएगी! डकैती का डर अलग से।
यानी धातु का पैसा भारी और असुरक्षित था।
********
टाइम 3: कागजी नोट (Paper Money & Fiat Currency) — "कागज के टुकड़े का जादू"
फिर एंट्री हुई कागजी नोट (Paper Money) की।
शुरुआत में सुनारों (शुरुआती बैंक) ने कहा—'तुम अपना भारी सोना हमारे पास लॉकर में रख दो, हम तुम्हें एक कागज की रसीद दे देते हैं।'
धीरे-धीरे लोगों ने असली सोने की जगह वो कागज की रसीदें ही एक-दूसरे को देना शुरू कर दिया क्योंकि सब जानते थे कि उस रसीद के बदले सोना मिल जाएगा। यहीं से जन्म हुआ Fiat Currency (सरकारी करेंसी जैसे रुपया, डॉलर) का।
2000 रुपये के नोट पर गांधी जी की फोटो होती थी। वो कागज का टुकड़ा खुद 2 रुपये का भी नहीं होता, लेकिन सरकार उस पर लिख देती है—'मैं धारक को 2000 रुपये अदा करने का वचन देता हूँ', और हम सब मान लेते हैं!
पैसे की असली ताकत उस कागज में नहीं है, सरकार और हमारे आपसी भरोसे (Trust) में है।
********
टाइम 4: प्लास्टिक और डिजिटल मनी (Plastic & Digital Money) — "स्कैन करो और फुर्सत"
फिर जमाना बदला। 2000 के दशक में आए Debit/Credit Cards (प्लास्टिक मनी) और उसके बाद आया UPI / Paytm / Net Banking
आज आप गोलगप्पे खाते हैं, जेब में एक रुपया नहीं होता। सीधा फोन निकाला, scanner पर स्कैन किया, 'पेटीएम पर बीस रुपये प्राप्त हुए' की आवाज आई और काम खत्म
सोचने वाली बात है क्या आपने असली नोट छुए?
नहीं! वो बस बैंक के कंप्यूटर डेटाबेस में डिजिट्स (Numbers) का फेरबदल था। आपके खाते से -20 हुआ, गोलगप्पे वाले के खाते में +20 हुआ।
**********
टाइम 5: क्रिप्टोकरेंसी का जन्म (The Digital Future) — "बिना बिचौलिए का पैसा"
अब सवाल यह उठता है कि जब डिजिटल पेमेंट इतना बढ़िया चल रहा है, तो फिर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की जरुरत क्यों पड़ी?
असली समस्या (Centralization): जब आप UPI करते हैं, तो बीच में बैंक, NPCI और सरकार बैठे हैं। अगर बैंक का सर्वर डाउन हो जाए, तो आप अपने ही पैसे इस्तेमाल नहीं कर सकते।अगर आप विदेश में किसी को पैसे भेजना चाहें, तो 3-4 दिन लगते हैं और भारी चार्ज कटता है।बैंक चाहे तो आपका अकाउंट फ्रीज कर सकता है।
क्रिप्टो का समाधान: 2009 में बिटकॉइन आया। उसने कहा—'हम एक ऐसा डिजिटल पैसा बनाएंगे जिसमें बीच में कोई बैंक या सरकार नहीं होगी।'
जैसे आप अपने दोस्त को हाथ में 10 रुपये का नोट देते हैं और बीच में कोई तीसरा बंदा नहीं होता, वैसे ही इंटरनेट पर बिना किसी बैंक के सीधे डिजिटल पैसा भेजना—यही है क्रिप्टोकरेंसी!
तो दोस्तों, पैसे का इतिहास और कुछ नहीं, बस हमारी सुविधा (Convenience) और भरोसे (Trust) के बदलने की कहानी है। अगली पोस्ट में हम समझेंगे कि बिना बैंक के यह क्रिप्टो काम कैसे करती है!
तो जुड़े रहिये ...
कोई सवाल हो तो कमेंट कीजिये या इनबॉक्स में msg कीजिये ...
हमसे जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे...
www.facebook.com/investaorbit








Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Investa Orbit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Investa Orbit:

Shortcuts

Share