VBGRAMg MP

Call Directions Website Contact the business

VBGRAMg MP विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)
VB-G RAM G (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025

Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA)
The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA) aims at enhancing the livehood security of people in rural areas by guaranteeing hundred days of wage-employment in a financial year to a rural household whose volunteer to do unskilled manual work.

🌱 गांव की जरूरत, गांव तय करेगा! 🏡ग्राम सभा की भागीदारी से बनेगी विकास की सही दिशा।VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के तहत ग्राम ...
24/09/2026

🌱 गांव की जरूरत, गांव तय करेगा! 🏡
ग्राम सभा की भागीदारी से बनेगी विकास की सही दिशा।

VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के तहत ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी से गांव की आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की बेहतर योजना तैयार की जाएगी।

💧 बेहतर बुनियादी सुविधाएँ
🌾 ग्रामीण आजीविका का संवर्धन
👨‍👩‍👧‍👦 सभी वर्गों का समावेशी विकास
🌿 सतत एवं मजबूत ग्राम पंचायत

योजनाबद्ध ग्राम से विकसित भारत की ओर।

CM Madhya Pradesh Prahlad Singh Patel Radha Singh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Rural Development, Government of India
#विकसितभारत #ग्रामसभा #ग्रामविकास #ग्रामपंचायत #ग्रामीणविकास #मेरीभागीदारी #हमाराविकास #मध्यप्रदेश

वीबी जी राम जी अधिनियम 2025विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) ग्राम पंचायतों को समग्र, सहभागी एवं सतत विकास की दिशा में आग...
24/09/2026

वीबी जी राम जी अधिनियम 2025
विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP)

ग्राम पंचायतों को समग्र, सहभागी एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की एक पहल।
🔹 ग्राम पंचायत की विकास आवश्यकताओं की पहचान
🔹 ग्रामवासियों की सहभागिता से विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करना
🔹 स्थानीय संसाधनों एवं उपलब्ध योजनाओं का बेहतर समन्वय
🔹 आधारभूत सुविधाओं एवं सार्वजनिक सेवाओं को सुदृढ़ करना
🔹 जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना
🔹 महिला, युवा, किसान एवं वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना
🔹 डिजिटल तकनीक एवं GIS आधारित योजना निर्माण को प्रोत्साहन
🔹 पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से विकास कार्यों की निगरानी
🔹 आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्राम पंचायत के निर्माण की दिशा में प्रयास

🌱 लक्ष्य: सशक्त ग्राम पंचायत - समृद्ध ग्राम - विकसित मध्यप्रदेश

CM Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Prahlad Singh Patel Radha Singh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Rural Development, Government of India Jansampark Madhya Pradesh

वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 एक गांव-एक Vision CM Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Prahlad Singh Patel Radha Singh Pa...
23/09/2026

वीबी जी राम जी अधिनियम 2025
एक गांव-एक Vision

CM Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Prahlad Singh Patel Radha Singh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Rural Development, Government of India

📚विकसित ग्राम VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का दो दिव...
23/09/2026

📚विकसित ग्राम VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न पंचायत की दिशा में कदम—VB-G RAM G पर CEO जनपद पंचायतों का प्रशिक्षण

VGPP, कार्ययोजना एवं डिजिटल मॉनिटरिंग पर केंद्रित रहा VB-G RAM G का दो दिवसीय प्रशिक्षण.................................................................................................
भोपाल, 23 सितम्बर 2026। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायत स्तर पर योजना की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत हेतु दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 एवं 22 सितम्बर 2026 को महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान (SIRD), जबलपुर एवं क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज प्रशिक्षण केन्‍द्र, भोपाल में आयोजित किया गया।

💡प्रशिक्षण कार्यक्रम में VB-G RAM G योजना के प्रमुख प्रावधानों, संस्थागत संरचना एवं उत्तरदायित्व, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) की तैयारी, योजना के क्रियान्वयन तथा कार्यों के अनुश्रवण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस योजना का परिचय, Pre Quiz, संस्थागत संरचना एवं दायित्व, VGPP तैयार करने तथा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित सत्र आयोजित किए गए।
द्वितीय दिवस में कार्य प्रबंधन, अनुश्रवण, पर्यवेक्षण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही, वित्तीय एवं तकनीकी प्रबंधन, योजना की प्राथमिकताएं, अपेक्षाएं एवं चुनौतियों पर सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही व्यवहारिक सत्र एवं समूह चर्चा के माध्यम से कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया, Post Quiz एवं Conclusion का आयोजन किया गया।

जबलपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्‍य स्‍तरीय मास्‍टर ट्रेनर मनोज सिंह उपायुक्‍त, श्री अमित व्यास, कार्यपालन यंत्री; डॉ. अनिल गुप्ता, परियोजना अधिकारी; नोलेज पार्टनर श्री सुमेद्र पुनिया,प्रदान संस्‍था,श्री राजेन्द्र स्वामी, श्री गौरव शुक्ला, एवं सुश्री सृजनी गुहा WRI एवं भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री अनुग्रह सिंह, कार्यपालन यंत्री, श्री नीलेश जैन, लेखा अधिकारी, डॉ. हिरेन्द्र सनोडिया, APO श्री एच.बी. द्विवेदी, WRI द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान VGPP को सहभागी एवं साक्ष्य आधारित प्रक्रिया के माध्यम से तैयार करने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने तथा विभिन्न योजनाओं के अभिसरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संबंधी बुनियादी ढांचा तथा चरम मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने वाले कार्यों की आयोजना एवं क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।

💻प्रशिक्षण में डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक निगरानी तंत्र के उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। SIPRI, युक्तधारा, PM Gati Shakti, VB-G RAM G Soft, BhuGRAM तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसे डिजिटल माध्यमों के उपयोग को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़ा गया है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को VB-G RAM G योजना के प्रावधानों के साथ-साथ योजना निर्माण, कार्यों के चयन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण, वित्तीय एवं तकनीकी प्रबंधन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के संबंध में व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाना रहा, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर योजना का प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

— मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद्, भोपाल

CM Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Prahlad Singh Patel Radha Singh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Rural Development, Government of India

स्वच्छता ही सेवा 2026 | अमृत सरोवर“स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” 🇮🇳आइए, 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक...
22/09/2026

स्वच्छता ही सेवा 2026 | अमृत सरोवर

“स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” 🇮🇳

आइए, 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 में जनभागीदारी के साथ अपने अमृत सरोवरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और जीवंत बनाने का संकल्प लें।

💧 अमृत सरोवर स्थलों पर प्रमुख गतिविधियाँ:
🧹 स्वच्छता अभियान एवं स्वैच्छिक श्रमदान
🌱 जल संरक्षण एवं सरोवर पुनर्जीवन
👥 जनभागीदारी एवं जागरूकता गतिविधियाँ
🎓 विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता
🌳 “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत पौधरोपण

🕐 01 अक्टूबर 2026 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत सामूहिक श्रमदान में सहभागी बनें।

🇮🇳 02 अक्टूबर 2026 – स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन एवं अमृत सरोवरों के सतत रख-रखाव पर चर्चा करें।

आइए, मिलकर बनाएं—
स्वच्छ ग्राम • स्वच्छ जल • हरित ग्राम • स्वस्थ समुदाय • विकसित भारत

वीबी जी राम जी अंतर्गत श्रेणी 4 के कार्य
22/09/2026

वीबी जी राम जी अंतर्गत श्रेणी 4 के कार्य

वीबी जी राम जी अंतर्गत श्रेणी 3 के कार्य
22/09/2026

वीबी जी राम जी अंतर्गत श्रेणी 3 के कार्य

VB-G RAM G अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्ष...
21/09/2026

VB-G RAM G अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण (21–22 सितम्बर 2026) महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान (MGSIRD), आधारताल, जबलपुर में आयोजित ।

CM Madhya Pradesh Prahlad Singh Patel Radha Singh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Rural Development, Government of India Mahatma Gandhi NREGA, Ministry of Rural Development, Government of India
#विकसितभारत #सशक्तग्राम #समृद्धभारत #मध्यप्रदेश #ग्रामीणविकास #पंचायतराज #क्षमतानिर्माण

VB-G RAM G अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्ष...
21/09/2026

VB-G RAM G अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण (21–22 सितम्बर 2026) RRD&PRTC, भोपाल में आयोजित ।

प्रशिक्षित अधिकारी • सशक्त पंचायत • समृद्ध ग्राम 🇮🇳

CM Madhya Pradesh Prahlad Singh Patel Radha Singh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Rural Development, Government of India Mahatma Gandhi NREGA, Ministry of Rural Development, Government of India
#विकसितभारत #सशक्तग्राम #मध्यप्रदेश

प्रशिक्षण से क्षमता, क्षमता से सशक्त पंचायत! 🌱VB-G RAM G अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकार...
21/09/2026

प्रशिक्षण से क्षमता, क्षमता से सशक्त पंचायत! 🌱

VB-G RAM G अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 21–22 सितम्बर 2026 को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज प्रशिक्षण केंद्र (RRD&PRTC), भोपाल

प्रशिक्षण के माध्यम से अधिनियम के प्रावधानों, प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन एवं सशक्त ग्राम पंचायतों की दिशा में अधिकारियों की क्षमता को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षित अधिकारी • सशक्त पंचायत • समृद्ध ग्राम • विकसित मध्यप्रदेश 🇮🇳

#विकसितभारत #सशक्तग्राम #समृद्धभारत #मध्यप्रदेश #ग्रामीणविकास #पंचायतराज #क्षमतानिर्माण

Address

Vikas Bhawan, 4th Floor, Jail Road, Arera Hills, Bhopal 462027
Bhopal
462011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VBGRAMg MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to VBGRAMg MP:

Shortcuts

Share